जालंधर| जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को रेड क्रॉस भवन में जिला स्तरीय समारोह के दौरान जिला परिषद और पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके पद की शपथ दिलाई। एडीसी डेवलपमेंट दिव्या पी की उपस्थिति में जिला परिषद और पंचायत समितियों के सदस्यों को शपथ ली। इस मौके पर जिला विकास व पंचायत अधिकारी गुरदर्शन कौंडल और डिप्टी सीईओ जिला परिषद सुखबीर कौर भी मौजूद थे। एडीसी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के उपरांत लोक सेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान चयनित सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों और अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस मौके पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सुरजीत लाल, जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के नवनिर्वाचित सदस्य भी मौजूद थे।


