जालंधर | पंजाब को नशा मुक्त बनाने के मिशन में कार्यरत गवर्नमेंट ड्रग डी-एडिक्शन एंड रिहैबिलिटेशन एम्पलाई यूनियन ने अब सरकार के खिलाफ संघर्ष का ऐलान कर दिया है। यूनियन ने 5 मार्च को राज्य स्तरीय हड़ताल और चंडीगढ़ में बड़े प्रदर्शन की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष परमिंदर सिंह ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान में फ्रंटलाइन पर काम करने वाले कर्मचारी आज अपने हक के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यूनियन को पांच बार मीटिंग का समय दिया, लेकिन एक बार भी मुलाकात नहीं की। कर्मचारियों में सरकार के रवैये को लेकर भारी रोष है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार के दरवाजे खटखटा रहे हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है। प्रमुख मांगों में 12 प्रतिशत बकाया राशि को तुरंत जारी करना शामिल है।


