जालंधर| इनर व्हील क्लब ऑफ जालंधर वेस्ट की ओर से एचएमवी कॉलेज जालंधर में सर्वाइकल कैंसर की प्रारंभिक पहचान और इसकी रोकथाम में एचपीवी वैक्सीन की भूमिका पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. प्रभशरण कौर थीं। उन्होंने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के कारणों, लक्षणों, बचाव और उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 30 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक महिला को हर तीन वर्ष में पैप स्मीयर टेस्ट अवश्य करवाना चाहिए, ताकि बीमारी की प्रारंभिक पहचान हो सके। व्याख्यान के पश्चात क्लब की अध्यक्ष डॉ. सारिका खन्ना ने क्लब द्वारा चलाई जा रही जागरूकता पहलों की जानकारी दी। इस अवसर पर रितु चोपड़ा (सचिव), मोनिशा सिक्का, तजिंदर कौर, सीमा मरवाहा, साक्षी वर्मा, सीमा खन्ना और रवि भी उपस्थित रहे।


