स्टेट फूड कमीशन के सदस्य ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों का दौरा किया

जालंधर | पंजाब स्टेट फूड कमीशन के सदस्य चेतन प्रकाश धालीवाल द्वारा गांव चीमा, अंबिया तोहफा, हसन मुंडा और करतारपुर के विभिन्न सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों का दौरा कर नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट 2013 के अंतर्गत चल रही विभिन्न स्कीमों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मिड-डे मील स्कीम के तहत विद्यार्थियों को परोसे जा रहे खाने की आकस्मिक जांच की गई। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि बच्चों को परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता हर हाल में यकीनी बनाई जाए। उन्होंने बताया कि नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट 2013 के अंतर्गत चल रही स्कीमों संबंधी शिकायत जिले के एडीसी डेवलपमेंट के पास भी दर्ज करवाई जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *