जालंधर | द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद की जालंधर शाखा ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए अपनी नई नेतृत्व टीम की घोषणा कर दी है। जो 1 मार्च 2026 से औपचारिक रूप से कार्यभार संभालेगी। नई टीम में सीए विवेक पार्ती को अध्यक्ष, सीए अंकुर गोयल को उपाध्यक्ष, सीए अभिनव विज को सचिव और सीए ऋषभ अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इनके साथ ही सीए भूपिंदर सलूजा निकासा चेयरमैन, सीए पुनीत ओबेरॉय निकासा सदस्य एवं तत्कालीन भूतपूर्व अध्यक्ष और सीए गगनदीप सिंह कार्यकारिणी सदस्य होंगे । नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए विवेक पार्ती ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व में प्राप्त “द्वितीय सर्वश्रेष्ठ शाखा” और निकासा द्वारा प्राप्त प्रथम पुरस्कार जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।


