सब्जी मंडी में पसरी गंदगी से लोग परेशान

जालंधर | मुख्य सब्जी मंडी में इन दिनों अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। शहर की रसोई तक फल एवं सब्जियां पहुंचाने वाली इस मंडी की स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है। मंडी परिसर में जगह-जगह कचरे और सड़ी-गली सब्जियों के ढेर लगे हैं, जिनसे उठने वाली दुर्गंध लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में थोक व्यापारी, फुटकर विक्रेता तथा आम ग्राहक पहुंचते हैं, जिनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल होते हैं। गंदगी के कारण मंडी में बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। मंडी बोर्ड और स्थानीय प्रशासन को इस समस्या की ओर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए नियमित सफाई व्यवस्था तथा कचरे के उचित निपटान को सुनिश्चित किया जाना बेहद जरूरी है। -अमृत थापा, मकसूदां

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *