जालंधर | डीएवी कॉलेज फ्लाईओवर के नीचे का हिस्सा इन दिनों कचरे के डंप में तब्दील होता जा रहा है। इस फ्लाईओवर के आसपास डीएवी कॉलेज और दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थान स्थित हैं, जिसके कारण यहां दिन भर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की आवाजाही बनी रहती है। मुख्य मार्ग और व्यस्त इलाका होने के बावजूद यहां फैले कूड़े के ढेर न केवल शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे हैं, बल्कि राहगीरों और छात्रों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि इस व्यस्त जगह की गंभीरता को समझते हुए यहां सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करे। समय रहते कदम न उठाए गए तो यहां बीमारी फैलने और आवागमन में बाधा उत्पन्न होने की पूरी संभावना है। -गोपाल अरोड़ा़, मकसूदां


