रिश्वत लेते पकड़ी एफसीआई महिला अफसर को जेल भेजा

जालंधर | विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को भोगपुर स्थित एफसीआई के कार्यालय में तैनात तकनीकी सहायक रूही बाला कालिया को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। विजिलेंस ने उसे 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा था। विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार, यह कार्रवाई गुरु तेग बहादुर राइस मिल, नंगल फिदा (भोगपुर) के मैनेजर की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि खरीद सीजन 2025-26 के दौरान मिल को धान की 49,086 बोरियां अलॉट हुई थीं, जिनमें से 1,160 बोरियां (दो खेपों में) एफसीआई को भेजने के बाद भी क्लियर नहीं की जा रही थीं। वह पैसे मांग रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *