जालंधर | होली के मद्देनजर शहर के औद्योगिक क्षेत्रों में छुट्टियों का शेड्यूल बदला गया है। जालंधर में फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री एंड ट्रेड ने पावर कॉर्पोरेशन को पत्र लिखकर आगामी रविवार को मेंटेनेंस के नाम पर पावर कट न लगाने की मांग की है। फेडरेशन के प्रधान सुनील शर्मा ने बताया कि 3 और 4 मार्च को होली के कारण इंडस्ट्रियल यूनिट्स बंद रहेंगी, जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। ऑर्डर समय पर पूरे करने हेतु फोकल प्वाइंट, गदईपुर, बुलंदपुर और रंधावा मसंदा क्षेत्रों में रविवार को नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की गई है।


