सिल्ली के सुंडील घाट से बालू का उत्खनन शुरू हो गया है। मंगलवार को घाट का उद्घाटन हुआ। चार हेक्टेयर में फैले घाट का ठेका अजल अंसारी ने 37 लाख में लिया है। पर्यावरण स्वीकृति और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से एनओसी मिलने के बाद बालू खनन शुरू किया गया है। ठेकेदार द्वारा नदी से बालू निकालकर स्टॉक में रखा जाएगा। बालू की बिक्री जेएसएमडीसी की बेवसाइट से ऑनलाइन होगी। मालूम हो कि रांची के 19 घाटों का टेंडर पिछले वर्ष किया गया था, लेकिन कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से जिले में एक भी घाट से बालू का उत्खनन नहीं हो रहा था।


