बोलिविया में करेंसी भरा कार्गो प्लेन क्रैश, 15 की मौत:टेकऑफ के तुरंत बाद रनवे से फिसला, नोट और लाशें हाईवे पर बिखरीं

बोलिविया की राजधानी ला पाज के पास टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एक कार्गो प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं विमान के रनवे से फिसलकर हाईवे पर पहुंचने से लगभग एक दर्जन गाड़ियां डैमेज हो गईं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मरने वाले प्लेन में थे या फिर एयरपोर्ट के पास हाईवे पर खड़ी कारों में। एयरक्राफ्ट का मलबा, टूटी हुई कारें और लाशें सड़क पर बिखरी पड़ी थीं। यह प्लेन बोलिवियन एयर फोर्स का हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट था, जो सेंट्रल बैंक से दूसरे शहरों में नए बैंकनोट ले जा रहा था। सोशल मीडिया पर चल रही तस्वीरों के मुताबिक, हादसे वाली जगह पर नोट बिखरे थे।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *