अलवर| अखिल राजस्थान लैबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ ने जिले में आउटसोर्स मोड पर संचालित मदर, हब और स्पोक लैब्स में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष मयंक शर्मा ने बताया कि कई स्थानों पर लैब स्थापित करने के बजाय केवल कलेक्शन सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। पर्याप्त स्टाफ और संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। आरोप लगाया कि काला कुआं स्थित सैटेलाइट अस्पताल की मदर लैब में रिपोर्ट समय पर नहीं मिल रही, जिससे मरीजों और स्टाफ के बीच विवाद की स्थिति बनती है। समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए।


