अलवर| एलआईईटी कॉलेज परिसर में दो दिवसीय एनुअल टेक-फेस्ट संग्राम 2026 की शुरुआत शुक्रवार को हुई। ग्रुप डायरेक्टर डॉ. राजेश भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलआईईटी ग्रुप और लॉर्डस यूनिवर्सिटी के चेयरमैन मनोज चाचान रहे। प्रोजेक्ट एग्जीबिशन में बीटेक एवं पॉलिटेक्निक के स्टूडेंट्स ने 100 से अधिक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। डॉ. राजेश भारद्वाज ने सभी स्टूडेंट्स को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भविष्य में उन्हें और अधिक एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। प्रिंसिपल डॉ. अमित कुमार मलिक ने बताया कि शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और एकेडमिक टॉपर्स तथा स्पोर्ट्स मीट कॉलेज प्रीमियर लीग के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। डीजे नाइट भी होगी।


