आर्मी अफसर बनकर ठगी करने वाले बदमाश सहित 2 गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | अलवर खुद को आर्मी ऑफिसर बताकर लोगों को फर्नीचर सस्ते दामों में बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाले 2 साइबर ठगों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें शाकिर पुत्र पलटू निवासी रायबका थाना सदर व साहिल पुत्र जैकम खान निवासी चंद्रा का बास बूंटोली थाना लक्ष्मणगढ़ से 4 मोबाइल व 5 सिमकार्ड बरामद किए हैं। थाना इंचार्ज अजीत सिंह बड़सरा ने बताया कि आरोपी शाकिर खान ने आर्मी अफसर बनकर बैड, सोफासेट, अलमारी, फ्रिज व अन्य सामान सस्ते दामों में बेचने का लालच देकर ठगी की वारदातें की। दूसरा ठग साहिल अमरीका की डिजिटल करेंसी बेचने का झांसा देकर ठगता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *