अलवर| श्याम प्रचार मित्र मंडल समिति की ओर से शुक्रवार को स्कीम नंबर आठ प्राचीन काला कुआं स्थित श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव मनाया गया।समिति के सचिव मुन्ना लाल सैनी ने बताया कि दोपहर को मंदिर से ध्वज यात्रा निकाली गई। यात्रा कॉलोनी में से होती हुई श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने ध्वज चढ़ाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद 108 दीपकों से आरती हुई। इसके भजन संध्या में गायकों ने श्याम प्रभु का गुणगान किया। इस अवसर श्याम प्रभु का फूलों से मनमोहक शृंगार किया गया।


