लुधियाना मौत बनकर आई इलेक्ट्रिक एक्टिवा:हवा में 5 फीट उछला साइकिल सवार बच्चा वीडियो हालत नाजुक हस्पताल में भर्ती

लुधियाना के 33 फुटी रोड स्थित गुरुनानक नगर में कल शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। ट्यूशन जाने की तैयारी कर रहा एक मासूम बच्चा तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक एक्टिवा की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा साइकिल समेत हवा में करीब 5 फीट ऊपर उछला और सिर के बल सड़क पर जा गिरा। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई साइकिल ठीक कराकर लौट रहा था ‘ऋषभ’ जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्चे की पहचान ऋषभ के रूप में हुई है। ऋषभ के पिता एक निजी कंपनी में ऑफिस वर्क करते हैं और मां गृहणी हैं। परिजनों ने बताया कि ऋषभ शाम के समय अपनी साइकिल ठीक करवाने के लिए दुकान पर गया था ताकि वहां से लौटकर ट्यूशन जा सके। लेकिन घर की गली में मुड़ते समय सामने से आ रही एक सफेद रंग की इलेक्ट्रिक एक्टिवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। फोटो देखो…. CCTV में क्या नजर आया वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है राम अपनी लाल रंग की साइकिल पर सवार होकर सामान्य गति से घर की ओर आ रहा है। तभी सामने से एक दूसरा बच्चा इलेक्ट्रिक एक्टिवा लेकर आता है और सीधे साइकिल में दे मारता है।टक्कर लगते ही ऋषभ 5 फीट ऊपर हवा में उड़ गया और सड़क पर गिरा। एक्टिवा सवार भी संतुलन खोकर आगे जा गिरा। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि साइकिल का अगला पहिया पूरी तरह मुड़ (बिंगा) गया। हालत नाजुक अस्पताल में भर्ती हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और खून से लथपथ ऋषभ को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पिता ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की सूचना मिली थी। फिलहाल मासूम ऋषभ की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *