पांडेटोला में शिविर, 45 लोगों ने किया रक्तदान

राजनांदगांव| ग्राम पांडेटोला (भोलापुर) में सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की भावना को साकार करते हुए एक विशाल रक्तदान उत्सव शिविर का सफल आयोजन किया गया। समाजसेवी कुमार साहू के नेतृत्व में आयोजित यह शिविर संपन्न हुआ। ग्रामीण अंचल में आयोजित इस शिविर ने सेवा, सहयोग और सामाजिक जागरूकता का सशक्त संदेश दिया। 45 से अधिक रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को समाजसेवी कुमार साहू एवं रक्तवीर मदन साहू द्वारा हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। हेलमेट वितरण के माध्यम से आयोजकों ने सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया। इस पहल की उपस्थित ग्रामीणों ने सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *