मोगा में शादीशुदा महिला से रेप का आरोपी गिरफ्तार:दो साल से फरार चल रहा था, पुलिस ने कोर्ट में पेश किया

मोगा जिले की बिलासपुर पुलिस चौकी ने दो साल से फरार चल रहे रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस चौकी इंचार्ज जसवंत सिंह सरा के नेतृत्व में की गई। डीएसपी अनवर अली और थाना प्रभारी पूर्ण सिंह ने मामले की पुष्टि की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिलासपुर निवासी स्वर्ण सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एक शादीशुदा महिला की शिकायत पर रेप का मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था, जिसके बाद कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस पिछले दो साल से उसकी तलाश कर रही थी। सूचने मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई डीएसपी अनवर अली ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में ही छिपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। थाना प्रभारी जसवंत सिंह सरा ने जानकारी दी कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस क्षेत्र में अपराध रोकने और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों को कानून के अनुसार सख्त सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस गिरफ्तारी को स्थानीय पुलिस की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *