कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: काली बस्ती, अग्रवाल पैलेस, नारी निकेतन, नेवाजी पेट्रोल पंप के आसपास, गौतम स्कूल के पास, नांता ईदगाह क्षेत्र, अभेड़ा तिराहा नांता, क्रेशर इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक: चाणक्यपुरी, पानी टंकी, सरकारी स्कूल, भारतीय खाद्य निगम इलाकों की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: सिद्धि विनायक नगर, चंद्रेसल रोड इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक: महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर 2 और 3, आरके पुरम सेक्टर ए इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी।


