जोधपुर में मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की आई OPD में इन दिनों मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। यहां पर आंखों को बीमारियों से संबंधित मरीज बढ़ने लगे हैं। आम दिनों में 200 से 250 के करीब रहने वाली OPD में अब ये आंकड़ा 300 से 350 के करीब हो चला है। एक्सपर्ट इसे मौसम में आए बदलाव का भी असर मान रहे हैं। खास बात ये है को इसमें वो अधिकतर वो मरीज है जिनका स्क्रीन टाइम बढ़ रहा है। मथुरादास माथुर हॉस्पिटल के नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर अरविंद चौहान ने बताया कि ये सर्दी और गर्मी के बीच का फेज है। इसके चलते आंखों में सूखापन, इन्फेक्शन ओर एलर्जी से संबंधित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इसी वजह से ओपीडी में मरीजों को संख्या आम दिनों से अधिक है। उन्होंने बताया कि इसमें वो मरीज भी शामिल है जो मोबाइल या कंप्यूटर पर स्क्रीन टाइम ज्यादा बिताते हैं। ऐसे लोगों के चश्मे के नंबर भी बढ़ रहे है और आंखों से संबंधित समस्या भी हो रही है। वहीं इन दिनों बोर्ड एग्जाम होने के चलते भी स्टूडेंट घंटो पढ़ाई करते हैं या स्क्रीन को ज्यादा काम में लेते हैं जिसकी वजह से स्टूडेंट भी OPD में आंखों से संबंधित समस्या को लेकर पहुंच रहे है । डॉक्टर चौहान ने कहा कि आंखों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। इंफेक्शन या एलर्जी हो तो घबराएं नहीं। समय पर इलाज लें। जिससे राहत मिलेगी। वहीं धूल और प्रदूषण वाली जगहों पर भी जाने से बचें, क्योंकि कई बार आंखों में धूल, मिट्टी की वजह से भी समस्याएं सामने आती है।


