जयपुर में समाधान सेगमेंट में गूंजी वार्डों की आवाज:अधूरे सीवर कार्य, जाम चैम्बर और लीकेज पर कार्रवाई, JEN जसवंत भास्कर बने ‘स्टार ऑफिसर’

शहर में सीवरेज और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं लगातार लोगों की परेशानी का कारण बन रही हैं। कहीं सीवर लाइन का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है तो कहीं जाम पड़े चैम्बर सड़कों पर गंदा पानी बहने की वजह बन रहे हैं। कई इलाकों में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से बदबू और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इन हालातों से आमजन को रोजमर्रा की जिंदगी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन मुद्दों को भास्कर ‘समाधान सेगमेंट’ के माध्यम से नागरिकों ने खुलकर सामने रखा। अलग-अलग वार्डों से अधूरे सीवर कार्य, टूटे मैनहोल कवर, जाम चैम्बर, सड़कों पर जमा मलबा और लीकेज पाइपलाइन जैसी शिकायतें पोस्ट की गईं। जनआवाज को गंभीरता से लेते हुए शिकायतें संबंधित विभागों तक पहुंचाई गईं, जिसके बाद कई स्थानों पर त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिली। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। अधूरा सीवर कार्य बना परेशानी
कल्याणपुरा, जयपुर से मनीष ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र में सीवर का काम बीच में ही रोक दिया गया है। कुछ गलियों में आधे-अधूरे मैनहोल बना दिए गए हैं और कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है और हादसे का खतरा बना हुआ है। लोगों ने कार्य पूर्ण करवाने की मांग की है। करतारपुरा में जाम पड़े सीवर चैम्बर
करतारपुरा से राजेंद्र कुमार शर्मा ने पोस्ट किया कि मकान नंबर 70 से 80 तक के सभी सीवर चैम्बर जाम हो गए हैं। गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे बदबू और गंदगी फैल रही है। रहवासियों ने तत्काल सफाई और मरम्मत की मांग की है। सीवर कार्य के बाद सड़क पर जमा मलबा
चौड़ा रास्ता से हरीश ने पोस्ट किया कि सीवर का कार्य करने के बाद मलबा सड़क पर ही पड़ा हुआ है। इससे बाजार क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लोगों ने मलबा हटाकर सड़क साफ करवाने की मांग की है। केसर विहार में भरी नालियां, टूटे फेरो कवर
केसर विहार से अरुण कुमार जैन ने पोस्ट किया कि उनके घर के सामने नालियां भरी हुई हैं। सड़क पर पानी भर जाता है और फेरो कवर भी टूट चुके हैं। बदबू से लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने नालियों की सफाई और कवर बदलवाने की मांग की है। 20 दिन से पड़ा कचरा हटाया गया
मदनपुरा के निवासी प्रतीक सिंह ने पोस्ट किया था कि उनके घर के बाहर 20 दिनों से कचरा जमा था और सफाईकर्मी नियमित सफाई नहीं कर रहे थे। मामला समाधान में उठने के बाद टीम को भेजा गया और कचरा हटवाकर सफाई करवाई गई। गोपालपुरा में टूटी सप्लाई लाइन ठीक हुई
महेश नगर, गोपालपुरा से रमेश चंद ने पोस्ट किया था कि पानी की सप्लाई लाइन टूट चुकी थी, जिससे चार दिनों से सड़क पर पानी भर रहा था। शिकायत सामने आने के बाद जलदाय विभाग ने लीकेज ठीक करवाया और पानी की बर्बादी रोकी गई। JEN जसवंत भास्कर बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’
महेश नगर, गोपालपुरा से रमेश चंद ने पोस्ट किया था कि क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन लीकेज है। शिकायत ‘समाधान सेगमेंट’ पर सामने आने पर जेईएन जसवंत भास्कर ने संबंधित टीम को मौके पर भेजा। लीकेज पाइप को ठीक करवाकर पेयजल सप्लाई को सुचारू किया गया। जिससे लोगों को राहत मिली और पानी की बर्बादी भी रुकी। नागरिकों ने पहल की सराहना की। भास्कर समाधान के माध्यम से शहर के वार्डों की समस्याएं केवल उजागर ही नहीं हो रहीं, बल्कि समाधान की दिशा में ठोस कदम भी उठाए जा रहे हैं। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से व्यवस्था में सुधार की उम्मीद मजबूत हो रही है। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां पर शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूज़र-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान में उठीं सड़क, सीवर और लाइट की समस्याएं:कई वार्डों में शुरू हुई कार्रवाई, पार्क और खाली प्लॉट से हटाई गंदगी 2.जयपुर में खुला ट्रांसफॉर्मर बना खतरा:सूर्य नगर के पार्क में गंदगी से परेशानी, हरेंद्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 3.भास्कर के समाधान सेगमेंट से गूंजी वार्डों की आवाज:कई जगह कार्रवाई से मिली राहत, पार्क की गंदगी, बंद लाइट, अधूरी सड़क मुद्दों पर विभाग सक्रिय 4.आज के ‘स्टार ऑफिसर’ बने रविन्द्र सिंह:मालवीय नगर में सड़क निर्माण से टूटी पाइप लाइन, सांगानेर में कचरा नहीं उठने से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान का असर, खुले चैंबर बंद:स्ट्रीट लाइट दुरुस्त, कार्रवाई करने वाले हिमांशु शर्मा बने स्टार ऑफिसर 6.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का लगातार हो रहा असर:हरमाड़ा में 3 महीने बाद जली स्ट्रीट लाइट, सड़कों के गड्ढे व पाइप लाइन लीकेज सुधर रहे 7.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:PHC में सीवर लीकेज ठीक, चांदपोल में अतिक्रमण हटा; शहरवासियों का बढ़ा भरोसा 8.भास्कर समाधान सेगमेंट में लगातार सामने आ रही समस्याएं:गौरव टावर पर सीवर लीकेज से परेशानी, दयानंद नगर में बंदरों का आतंक 9.एक महीने से बंद रोडलाइट 24 घंटे में ठीक:’भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर लोग जनसमस्याएं कर रहे हैं पोस्ट, अधिकारी भी तुरंत ले रहे एक्शन 10.जनसमस्याओं के बीच सफाई कार्रवाई तेज:कहीं कचरे के ढेर, कहीं जाम नाले, तो कहीं क्षतिग्रस्त पुलिया; समाधान में उठी आवाज पर दो जगह मिली राहत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *