मां के जहर खाने के बाद बेटी बोली:भाई मां से मारपीट करता था, पुत्र वधु ने कहा – बेटी की दूसरी शादी से तनाव में थी

अलवर शहर में अखैपुरा थाना क्षेत्र के करौली कुंड में 50 साल की महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाईड कर लिया। मृतका की बेटी और बेटा एक-दूसरे पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार करौली कुंड निवासी भगवान यादव की 50 वर्षीय पत्नी सुभाष देवी गुरुवार को अपनी बेटी से मिलकर घर लौटी थी। लौटने के बाद वह काफी परेशान थी। कुछ देर बाद उसने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
महिला की पुत्रवधू का कहना है कि उसकी सास सुभाष देवी बेटी बेटी से मिलकर वापस लौटने के बाद अत्यधिक तनाव में थी। वहीं मृतका की बेटी का आरोप है कि उसका भाई अभिषेक अपनी मां के साथ लगातार मारपीट कर प्रताड़ित करता था। इसी मानसिक दबाव के कारण मां ने परेशान होकर जहरीली दवा का सेवन किया।
बेटी ने बताया कि उसने पहले पति और बच्चों को छोड़कर दूसरा विवाह किया है, जिसको लेकर परिवार में विवाद बना रहता था। उसका कहना है कि पूर्व पति को इस विवाह पर कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन भाई उसे लगातार टॉर्चर करता था। मृतका सुभाष देवी के दो बेटे और एक बेटी हैं, तीनों का विवाह हो चुका है।
पिता भगवान दास हरमल तोलानी के यहां सिक्योरिटी गार्ड हैं। परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस जांच कर रही है। शव सुपुर्द कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *