भीलवाड़ा में महिला से चाकू की नोक पर लूट:विरोध करने पर किया हमला, सोने के जेवर ले गए, 2 हिरासत में

भीलवाड़ा के फलासेड़ गांव में शुक्रवार शाम खेत से घर लौट रही 45 साल की महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चाकू की नोक पर गहने लूट लिए। विरोध करने पर महिला पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गई। पारोली थाना पुलिस ने महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाया और दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य साथियों की तलाश जारी है। घटना पारोली थाना क्षेत्र की है। एसआई रामेश्वर लाल मीणा ने बताया कि लाली देवी पत्नी नारायण प्रजापत निवासी फलासेड़ शुक्रवार शाम खेत से अपने घर जा रही थी। तेज रफ्तार बाइक से आए बदमाश इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने चाकू निकालकर महिला को डराया। आरोपियों ने उसके गले में पहना रामधारी, मादलिया और कानों में पहनी सोने की बालियां लूट लीं। शोर मचाने पर किया हमला जब लाली देवी ने शोर मचाकर विरोध किया और मदद मांगने की कोशिश की तो एक बदमाश ने चाकू से उस पर वार कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी पारोली की तरफ भाग निकले। नाकाबंदी कर दो संदिग्ध डिटेन सूचना मिलने पर पुलिस ने थाना क्षेत्र में कई जगह नाकाबंदी करवाई। थाने के बाहर से ही दो संदिग्ध युवकों को डिटेन कर लिया गया। फरार साथियों की तलाश जारी एएसआई मीणा ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। इनके साथ वारदात में शामिल दो अन्य फरार साथियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *