मालेरकोटला में सरपंच के बेटे को मारे थप्पड़:तलवार लेकर पेट्रोल पंप में घुसा, आरोपी को अरेस्ट किया, पुलिस बोली-चुनाव के वक्त की रंजिश

पंजाब के मालेरकोटला के गांव कंगनवाल की महिला सरपंच के बेटे को युवक ने सरेआम थप्पड़ मार दिए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि युवक को आज एसएसपी के सामने पेश किया जाएगा।
डीएसपी अहमदगढ़ ने बताया कि युवक ने कंगनवाल गांव के पेट्रोल पंप पर बैठे सरपंच के साथ मारपीट की। इसका वीडियो भी सामने आया है। पहले गांव वालों की तरफ से शिकायत नहीं दी गई थी, लेकिन बाद में सरपंच कर्मजीत कौर के बेटे बहादुर सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी लवप्रीत को अरेस्ट कर लिया गया है।
डीएसपी ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान लगता है। अभी तक की गई जांच में यही सामने आया है कि गांव में चुनाव के वक्त से युवक का सरपंच के बेटे के साथ कोई विवाद हो गया था, इसे लेकर वह 27 फरवरी को तलवार लेकर उसे पीटने पहुंच गया। DSP ने वीडियो जारी कर बताई पूरी घटना

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *