बिजली बिल बकाया तो कटेगा कनेक्शन:31 मार्च तक जमा करें, वरना फ्री यूनिट का लाभ भी बंद

डीग और कुम्हेर उपखंड क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विद्युत निगम ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं पर 1000 रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया है, यदि वे 31 मार्च 2026 से पहले राशि जमा नहीं कराते हैं, तो उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। अधिशाषी अभियंता (पवस) रामहंस मीना ने बताया कि राज्य सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट और कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट निःशुल्क बिजली देने की घोषणा की है। हालांकि, जिन उपभोक्ताओं ने 31 मार्च 2026 तक अपने बकाया बिल जमा नहीं किए, उन्हें अप्रैल 2026 से निःशुल्क बिजली यूनिट का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि 31 मार्च 2026 से पहले राजस्व वसूली के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जयपुर डिस्कॉम ने बकाया वसूली अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत, 1000 रुपये से अधिक बकाया होने पर बिजली कनेक्शन काटने की सख्त कार्रवाई की जा रही है। विद्युत निगम ने डीग और कुम्हेर क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कनेक्शन कटने से होने वाली असुविधा से बचने और निःशुल्क यूनिट बिजली का लाभ जारी रखने के लिए अपना बकाया विद्युत बिल जल्द से जल्द संबंधित सहायक अभियंता कार्यालय में जमा कराएं और रसीद प्राप्त करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *