जलालाबाद में बिजली घर के खंडर कमरों से एक युवक का शव मिला है। परिवार को पता लगने पर मौके पर पारिवारिक सदस्य पहुंचे और सूचना पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले जांच शुरू कर दी गई हैं। बताया जा रहा है मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। और वेल्डिंग का काम करता था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है । जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद बलविंदर सिंह का कहना है कि हरजिंदर सिंह उनका इकलौता लड़का था। जो वेल्डिंग का काम करता था। उन्हें बाजार जाने का बोल घर से चला गया। काफी समय तक वापिस नहीं लौटा तो उन्हें सूचना मिली कि बिजली घर के खंडर कमरे में उसका शव पड़ा है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मौत के कारणों का पता नहीं लगा पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बिजली घर के खंडर कमरों में एक युवक का शव पड़ा है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि मृतक हरजिंदर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह जलालाबाद के दशमेश नगर का रहने वाला है। हालांकि मौत के कारण अभी सामने नहीं आए है। पुलिस बताया कि मृतक पिता को बाजार से सामान लेने जाने का कहकर घर से निकला था। लेकिन अब उसका शव मिला है। मौत कैसे हुई है इसका अभी पता नहीं लगा है। फिलहाल जिस तरह के बयान पीड़ित परिवार देगा उसकी के आधार पर कार्रवाई होगी।


