मानसरोवर में एमडी तस्करी का खुलासा:6 माह से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार

मानसरोवर क्षेत्र के कावेरी पथ मध्यम मार्ग पर मादक पदार्थ एमडी की अवैध बिक्री की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बड़े नशे के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 6 माह से फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी प्रकाश चौधरी (23) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 15 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि मानसरोवर स्थित कावेरी पथ मध्यम मार्ग पर एक युवक एमडी (मादक पदार्थ) बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस थाना मानसरोवर की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी कमलेश कुमार विश्नोई को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 87.70 ग्राम एमडी बरामद की गई। इस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया बड़ा नेटवर्क डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया- मामले की जांच पुलिस थाना मुहाना द्वारा की गई। अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी कमलेश कुमार विश्नोई ने यह मादक पदार्थ प्रेम डुडी से खरीदा था, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आगे जांच में खुलासा हुआ कि प्रेम डुडी को यह मादक पदार्थ प्रकाश चौधरी द्वारा सप्लाई किया गया था, जो वारदात के बाद से फरार चल रहा था। 15 हजार का इनाम घोषित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 18 फरवरी को पुलिस द्वारा प्रकाश चौधरी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी करीब 6 माह से लगातार फरार चल रहा था। जोधपुर से हुई गिरफ्तारी 26 फरवरी को साइबर सेल जयपुर साउथ से मिले तकनीकी इनपुट के आधार पर डीएसटी टीम (वेस्ट) जोधपुर कमिश्नरेट के सहयोग से पुलिस थाना मुहाना की टीम ने आरोपी को जोधपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *