पांच महीने से टूटी है भक्त माता कर्मा की मूर्ति:तेलघानी नाका चौक पर क्षतिग्रस्त प्रतिमा, सौंदर्यीकरण का वादा अधूरा

राजधानी के प्रमुख चौराहों में शामिल तेलघानी नाका चौक, जो भक्त माता कर्मा की प्रतिमा के कारण जाना जाता है, पिछले पांच महीनों से उपेक्षा का शिकार है। प्रतिमा का एक हाथ टूटा हुआ है, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। यह चौक साहू समाज सहित शहरवासियों की आस्था का केंद्र माना जाता है। स्मार्ट सिटी के दावों के बीच शहर के इस महत्वपूर्ण स्थल की बदहाल स्थिति लोगों को खटक रही है। सामान्य सभा में उठा था मुद्दा 29 अक्टूबर 2025 को हुई नगर निगम की सामान्य सभा में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने फोटो के जरिए चौक की स्थिति को सदन में उठाया था। उन्होंने प्रतिमा को नया स्वरूप देने और पूरे चौक के सौंदर्यीकरण की मांग की थी। हालांकि पांच महीने बीत जाने के बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। प्रतिमा अब भी टूटी अवस्था में है और चौक का रखरखाव अधूरा है। आस्था से जुड़ा सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि भक्त माता कर्मा केवल साहू समाज ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की आस्था का प्रतीक हैं। ऐसे में उनकी प्रतिमा की यह हालत प्रशासन की उदासीनता दर्शाती है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक इस चौक की मरम्मत और सौंदर्यीकरण का काम शुरू होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *