खैरथल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया:डॉ. सीवी रमन के योगदान पर हुई चर्चा, छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया

खैरथल। राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम प्रभारी साक्षी जैन ने बताया कि विद्यार्थियों ने डॉ. सी.वी. रमन की उपलब्धियों को याद किया और विज्ञान दिवस की मूल भावना को आत्मसात किया। डॉ. दीपक कुमार ने छात्रों को रमन प्रभाव के बारे में जानकारी दी। डॉ. कुमार ने बताया कि भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा 28 फरवरी, 1928 को ‘रमन प्रभाव’ की खोज की गई थी, जिसके सम्मान में इस दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रमन प्रभाव की विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें वैज्ञानिक चेतना एवं सोच अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर कुशाल, नीरज और रजनदीप नामक विद्यार्थियों ने भी विज्ञान के आम जीवन में पड़ने वाले प्रभाव और महत्व को समझाया। कार्यक्रम के दौरान संकाय सदस्य डॉ. सरस्वती मीणा, साक्षी जैन, डॉ. राहुल वर्मा, राजवीर मीणा और स्टाफ सदस्य विक्रम सिंह तथा सौम्या बारेठ उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *