राजसमंद में महिलाओं ने भजन गाए:राधा-कृष्ण की पूजा कर फूलों की होली खेली, फागणिया पहन कर आई

राजसमंद शहर के माहेश्वरी मोहल्ले में सखियां ग्रुप की ओर से आयोजित फागोत्सव में चला। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। महिलाओं ने राधा कृष्ण की प्रतिमा का फूलों से आकर्षक श्रृंगार कर मनमोहक झांकी सजाई, जिसने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने भजन गाए फागोत्सव के दौरान “महाराज गजानन आओ म्हारे कीर्तन में रंग बरसाओ”, “आज ब्रज में होली रे रसिया”, “रंग मत डालो रे सांवरिया”, “यशोदा तेरो लालो” और “होली खेलन को आयो कान्हा मेरे गांव रे” जैसे पारंपरिक फाग गीतों पर महिलाओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। वातावरण भक्तिरस, संगीत और रंगों से सराबोर हो गया। इस अवसर पर महिलाओं ने फूलों की होली खेलकर उत्सव को और भी यादगार बना दिया। फागोत्सव के समापन पर राधा-कृष्ण की आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया। मंजु बापड़ोत के नेतृत्व में सखीया ग्रुप की महिलाओं ने पारंपरिक फागणिया पहनकर उत्सव में भाग लिया। माहेश्वरी मोहल्ले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *