फाजिल्का में बुजुर्ग महिला से कान की बालियां छीनीं:पोता बोला- दो दिन से कर रहे थे रेकी, दुकानदारों ने 3 किलोमीटर किया पीछा

फाजिल्का के गांव बांडीवाला में एक बुजुर्ग महिला के कान की बालियां छीनने का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि महिला गोबर की पाथीयां सूखाने के लिए घर से बाहर निकली थी । इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मार महिला के कानों में पहनी सोने की बालियां छीन फरार हो गए । पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक पास में स्थित वर्कशॉप संचालक ने बाइक पर आरोपियों का पीछा भी किया । लेकिन वह भागने में कामयाब रहे । फिलहाल सूचना पुलिस को दी गई है । और पुलिस मामले की जांच में जुटी है । स्थानीय दाना मंडी गई थी बुजुर्ग महिला जानकारी देते हुए महिला के पौते संदीप कुमार ने बताया कि उसकी दादी गोबर की बनाई पाथीयां सुखाने के लिए स्थानीय दाना मंडी गई थी । जहां बाइक पर दो लोग आ गए । जिन्होंने उनके कान में पहनी सोने की बालियां झपट्टा मार छीन लूट की घटना को अंजाम दिया । आरोपी कई दिन से कर रहे थे रेकी संदीप कुमार का कहना है कि आरोपी युवक पिछले दो तीन दिनों से उनके गांव में लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहे थे । और अब मौका देख एकदम से उसकी दादी के कान की बालियों पर झपट्टा मार सोने की बालियां छीन फरार हो गए । दुकानदारों ने किया पीछा हालांकि दादी के शोर मचाने पर मौके पर स्थानीय दुकानदारों ने बाइक पर आरोपी युवकों का करीब तीन किलोमीटर तक पीछा भी किया । लेकिन वह भागने में कामयाब रहे । सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और मामले ने जांच की जा रही है । पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है जल्द ही पुलिस आरोपियों तक पहुंचेगी । जिनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *