अबोहर में युवक पर तलवार से हमला:हेरोइन बेचने की पुरानी रंजिश, हमलावर और उसकी मां जा चुकी है जेल

अबोहर के अजीत नगर में एक युवक पर बीती रात तलवार से हमला किया गया। हमले में युवक के सिर और कान पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर फरीदकोट रेफर कर दिया गया। सिटी वन पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में उपचाराधीन घायल कृष्ण पुत्र हरनेक सिंह ने बताया कि वह कल रात अपनी गली में जा रहा था। इसी दौरान एक युवक ने उसे घेर लिया और पुरानी रंजिश के चलते तलवार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। कृष्ण किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। हेरोइन बेचते हुए पकड़ा गया था आरोपी युवक कृष्ण ने आरोप लगाया कि हमलावर वही युवक है जिसे पुलिस ने पहले चिट्टा (हेरोइन) बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि कुछ समय पहले पुलिस ने हमलावर युवक और उसकी मां को 30 ग्राम चिट्टे के साथ काबू किया था। घायल युवक का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कृष्ण की गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। पुलिस कर रही जांच : थाना प्रभारी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने कहा कि हमलावर युवक और उसकी मां को पहले भी चिट्टे सहित काबू किया था, जिन्हें कानून के अनुसार उनकी बनती सजा मिली थी। अब वे जमानत पर बाहर आए हैं, अगर उक्त युवक ने कृष्ण पर तलवार से हमलाकर घायल किया है तो घायल के बयानों के आधार पर फिर से उसके खिलाफ बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस अपना काम कर रही है। किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *