रायपुर के कारोबारी को फल कारोबार में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर भोपाल के ठग ने 75 लाख की चपत लगा दी। कारोबारी की शिकायत पर सरस्वती नगर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच में लिया है। पीड़ित कारोबारी का नाम पुलिस द्वारा अमृतलाल बिलसरे और आरोपी का नाम भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र निवासी सैय्यद रसीद बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी के खिलाफ जांच कर रही है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला सरस्वती नगर पुलिस के अनुसार कारोबारी अमृतलाल बिलसरे ने पुलिस को बताया, कि आरोपी सैय्यद रसीद से उसका 2022 से कारोबारिक संबंध है। आरोपी सैय्यद ने कारोबार में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 75 लाख इनवेस्ट कराए और अब मुनाफा-मूलधन भी वापस नहीं कर रहा है। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा सरस्वती नगर थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया, कि पीड़ित अमृतलाल बिलसरे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस में बैंक ट्रांजैक्शन और नगद भुगतान से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। मामले में विवेचना जारी है।


