नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, अवैध संबंध बनाए:घर से 15 लाख के जेवर लेकर हुई थी गायब,पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

अलवर में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने और उसके साथ अवैध संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने 17 दिन से लापता नाबालिग को पकड़ लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि करीब 17 दिन पहले किशोरी के पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी नाबालिग बेटी रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गई थी, लेकिन देर रात करीब 2 बजे जब परिजनों की नींद खुली तो वह कमरे में नहीं मिली। साथ ही घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण भी गायब थे, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई। परिजनों ने शक जताया था कि एक युवक, जो बाहरी क्षेत्र का रहने वाला है और कुछ समय से अलवर के पास किराए पर रह रहा था, वह किशोरी को अपने प्रभाव में ले चुका था। कुछ समय पहले वह रात में घर भी आया था, लेकिन परिजन जाग गए तो वह दीवार कूदकर फरार हो गया था। शक के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद किया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।हालांकि अभी गहनों का पता नहीं लग पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *