दैनिक भास्कर एप के ‘सरपंच रेटिंग सर्वे’ के माध्यम से राजस्थान के लोग अपने सरपंच के काम-काज का आंकलन कर रहे हैं। इस सर्वे में कामकाज के आधार पर सरपंच को 1 से 5 तक नंबर दे सकते हैं। राजस्थान के मशहूर कॉमेडियन बनवारी लाल ने भी अपने खास अंदाज में ‘सरपंच रेटिंग सर्वे’ पर एक वीडियो बनाया। वीडियो में वे खुद एक सरपंच बने हैं और कम रेटिंग आने की चिंता में डूबे हैं। इसके बाद वे एक ग्रामीण से कहते हैं- बढ़िया नंबर दीजै भाया, इज्जत को सवाल है। ग्रामीण उन्हें अच्छे नंबर देने का भरोसा देता है, लेकिन जनता से जुड़े मुद्दे पर वह क्या करता है इस वीडियो में फनी अंदाज में बताया गया है। ऊपर फोटो पर क्लिक कर वीडियो देखें। सर्वे में शामिल होने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। इस सर्वे की खास बात ये है कि जैसे ही आप अपनी रेटिंग सब्मिट करेंगे, उसी समय आपको अपने गांव के सरपंच को जनता द्वारा दिए गए कुल औसत नंबर दिखाई देंगे। यानी एक क्लिक में साफ हो जाएगा कि गांव की जनता अपने सरपंच के काम से कितनी संतुष्ट है। इस तरह शामिल हो सकते हैं सरपंच रेटिंग सर्वे में- पंचायत चुनाव परिणाम भी एक क्लिक पर मिलेंगे
दैनिक भास्कर एप में पंचायत सर्वे में शामिल हो चुके पाठक एक क्लिक पर पंचायत चुनाव के परिणाम भी देख सकेंगे। यानी जब भी चुनाव होगा और रिजल्ट आएगा तो पाठकों को अपनी पंचायत नहीं चुननी होगी। सीधे एक क्लिक पर अपनी पंचायत का परिणाम देखने को मिल जाएगा। अन्य पाठकों को एक बार अपना जिला और पंचायत चुननी होगी। दूसरे गांव के सरपंचों की रेटिंग भी देखें
अपने गांव के सरपंच को रेटिंग देने के बाद आप राज्य के किसी भी अन्य गांव के सरपंच की रेटिंग भी देख सकते हैं। जिस स्क्रीन पर आप अपने सरपंच की रेटिंग देखेंगे, उसी स्क्रीन पर आपको अन्य पंचायतों और गांवों के सरपंचों की रेटिंग देखने का विकल्प भी मिल जाएगा। आपको सिर्फ जिले, पंचायत समिति और उस ग्राम पंचायत का चयन करना है, जहां के सरपंच की रेटिंग देखना चाहते हैं। सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही आपको वहां के सरपंचों को जनता द्वारा दिए गए नंबर देख सकते हैं। ———– सरपंच रेटिंग सर्वे से संबंधित ये खबरें भी पढ़िए…. पंचायत चुनाव से पहले आपके नाम जरूरी चिट्ठी:जिस सरपंच को वोट दिया, क्या वे दूर कर पाए आपकी समस्याएं, दैनिक भास्कर एप पर बताएं अपनी राय राम-राम सा इस चिट्ठी को ध्यान से पढ़िएगा, क्योंकि ये आपके लिए बेहद जरूरी है। आपके गांव में सड़क, पानी, बिजली और नाली का क्या हाल है? (पढ़िए पूरी खबर) मुख्यमंत्री ने की सरपंच सर्वे की लॉन्चिंग: आपकी उम्मीदों पर कितना खरे उतरे सरपंच, पांच मुद्दों पर दीजिए नंबर, दैनिक भास्कर एप का सबसे बड़ा सर्वे पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर 23 फरवरी से राजस्थान के सबसे बड़े सरपंच सर्वे की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी लॉन्चिंग की। राजस्थान में छह साल बाद पंचायत राज चुनाव (प्रस्तावित) होने जा रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)


