कबीरधाम जिले में मॉडिफाइड साइलेंसर लगे बुलेट चलाने पर 14 हजार का चालान कटा है। 2 बाइक सवार युवक सार्वजनिक सड़क पर बुलेट चलाते हुए पकड़े गए। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। कोर्ट ने एक युवक पर 9 हजार और नाबालिग पर 5 हजार का चालान बनाया है। संबंधित गाड़ियां बिना बीमा व बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के थी। जिसे कोर्ट ने यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन माना है। जिले में पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी के तहत 28 फरवरी को यह कार्रवाई की गई। मोडिफाइड वाहन चला रहा था, नाबालिग कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि, किसी भी प्रकार के वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाना गैरकानूनी है। इससे आम जनता को अनावश्यक शोर व परेशानी होती है। साथ ही नाबालिग द्वारा वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान जोखिम में डालने जैसा गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में आगे भी बिना किसी रियायत के कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें, अपने वाहनों के सभी दस्तावेज पूर्ण रखें और किसी भी प्रकार का गैरकानूनी संशोधन न कराएं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


