होली पर बाजार में थंडर टैंक की धूम:पिचकारियों की अलग अलग वैरायटी, एक बार गुलाल भरने के बाद घंटो खेल सकेंगे होली

जोधपुर के बाजार में होली को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। शहर के बाजार में भी इन दिनों रंग-बिरंगी पिचकारी और गुलाल से सज चुके हैं। जोधपुर में इन दिनों मार्केट में 100 रुपए से लेकर ₹5000 तक की पिचकारी भी बिकने के लिए आई है। खास बात ये कि इस बार थंडर कलर टैंक भी आया है। जिसमें एक साथ सैकड़ों लोग गुलाल के साथ होली खेल सकते हैं। इसी को लेकर हमने सरदारपुरा के बाजार का जायजा लिया। यहां बाजार में बच्चों के लिए वाटर टैंक से लेकर गन वाली पिचकारियां, वॉटर टैंक थंडर, गुलाल स्प्रे, कलर स्प्रे सहित कई आकर्षक वैरायटी है। यहां बी रोड पर दुकानदार आशीष ने बताया कि इस बार कई नई वैरायटी पिचकारियों के बिकने के लिए आई है। इस बार बच्चों के लिए गन वाली पिचकारियों से लेकर अलग अलग टाइप के थंडर टैंक आए हैं। जिनमें एक बार गुलाल भरकर घंटो तक होली खेल सकते हैं। उन्हें इवेंट, क्लब में सामूहिक होली खेलने के लिए खूब पसंद किया जा रहा है।
होली की खरीददारी करने आए ग्राहक प्रकाश ने बताया कि होली के मौके पर हमें ऑर्गेनिक कलर से होली खेलनी चाहिए। कई लोग केमिकल के या मिलावटी कलर बेचते हैं, लेकिन हमेशा गुलाल या ऑर्गेनिक कलर से होली खेलें जो नुकसानदाई नहीं हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *