शिमला में आयोजित होने वाले प्रमुख मेलों को मिलेगी पहचान:कॉफी टेबल बुक प्रकाशन को लेकर बैठक, इतिहास, परंपरा और आकर्षणों का होगा उल्लेख

शिमला जिले में शनिवार को उपमंडल कार्यालय रामपुर बुशहर में एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर, जिला स्तरीय फाग मेला रामपुर, जिला स्तरीय दशहरा मेला सराहन और जिला स्तरीय देवता साहिब लक्ष्मी नारायण मेला नोगली से संबंधित कॉफी टेबल बुक के प्रकाशन को लेकर थी। बैठक में भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में इन प्रमुख मेलों एवं त्योहारों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा पारंपरिक जानकारी के व्यवस्थित संकलन पर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीएम ने मेलों के इतिहास, आयोजन की परंपराओं, सांस्कृतिक गतिविधियों, विशेष आकर्षणों, आगंतुकों की संख्या और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को कॉफी टेबल बुक में शामिल करने के निर्देश दिए।
धार्मिक आयोजनों को व्यापक पहचान मिलेगी इसके लिए आवश्यक तथ्यात्मक जानकारी और उच्च गुणवत्ता के छायाचित्र उपलब्ध करवाने को कहा गया। एसडीएम ने बताया कि इस कॉफी टेबल बुक के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और धार्मिक आयोजनों को व्यापक पहचान मिलेगी। इससे पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। लोगों ने जानकारी देते की अपील की उन्होंने सभी संबंधित विभागों, मंदिर ट्रस्ट, मेला समितियों और अन्य हितधारकों से निर्धारित समयावधि में आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। एसडीएम ने देव संस्कृति से जुड़े लोगों से भी अपील की कि यदि इन मेलों के पौराणिक इतिहास, लोक मान्यताओं या पारंपरिक विवरण से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो, तो उसे प्रशासन को प्रदान करें। भारी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद जिसके बाद कॉफी टेबल बुक को अधिक प्रामाणिक और समृद्ध बनाया जा सके।बैठक में नगर परिषद रामपुर के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी बी.आर. नेगी, मंदिर अधिकारी रामपुर बालक राम, मेला समितियों के पदाधिकारी गंगा सिंह एवं कृष्ण गोपाल सहित प्रेस यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *