गुमला में नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार:चार नाबालिग हिरासत में, 20 फरवरी को वारदात को दिया था अंजाम

गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। यह घटना ग्राम मरदा घाटो बगीचा के पास हुई। पीड़िता की शिकायत पर 8-10 अज्ञात लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 22 वर्षीय अभिषेक कुमार, निवासी कोनकेल, थाना सुरसांग, और 18 वर्षीय सूरज गोप, निवासी कपास गुटरा, थाना डुमरी, को गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त, चार नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया है। लड़के के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया गया था पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे 20 फरवरी को मारदा स्थित महासदाशिव मंदिर के वार्षिकोत्सव में नागपुरी कार्यक्रम देखने आए थे। मेले से एक लड़का और एक लड़की को अकेले बाहर जाते देख उन्होंने उनका पीछा किया। मेले से बाहर अंधेरे में उन्होंने लड़के-लड़की को पकड़ लिया। लड़के के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया गया और लड़की को अकेला पाकर घाटो बगीचा के पास एक गड्ढे में ले जाकर सभी ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *