मनेन्द्रगढ़ में कंटेनर-बाइक टक्कर:27 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी

एमसीबी जिले के खोंगापानी क्षेत्र अंतर्गत घुटरीटोला चेकपोस्ट के समीप शुक्रवार देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। कंटेनर वाहन और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार 27 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्गेश केवट, पिता राम खेलावन, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15 मनेन्द्रगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दुर्गेश बिजुरी की ओर से आ रहा था, तभी मनेन्द्रगढ़ से बिजुरी की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर वाहन से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही खोंगापानी चौकी प्रभारी राकेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *