भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल आज फाजिल्का जिले में अपने पैतृक गांव जैमलवाला पहुंचे । जहां गांव के खेल स्टेडियम में शुभमन गिल ने पहुंच गांव के लोगों, बच्चों और युवाओं से मुलाकात की । शुभमन गिल ने बच्चों को क्रिकेट के गुण बताए और उनके साथ क्रिकेट भी खेला । मौके का वीडियो बनाया गया । जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और प्रसिद्ध स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल फाजिल्का जिले के जलालाबाद में अपने पैतृक गांव जैमलवाला पहुंचे । जहां उनके क्रिकेट खेलने का वीडियो सामने आया है । इस दौरान शुभमन गांव वासियों के साथ मुलाकात करते हुए नजर आए। शुभमन गिल ने गांव के दौरे के दौरान खेल मैदान में पहुंचे । जहां उन्होंने बच्चों को क्रिकेट खेलने के गुण बताए और उन्हें क्रिकेट किट के स्थान साथ जरूरी समान उपलब्ध करवाया । इस दौरान शुभमन ने कहा कि बच्चे अभी से अपने स्वास्थ्य का ध्यान देंगे तो आने वाले समय में उन्हें कोई दिक्कत नहीं आएगी ।
शुभमन के पिता लखविंदर सिंह ने बताया कि शुभमन जब छोटा होता था तो कई घंटे तक अकेला ही खेलता रहता था । जिससे उसका क्रिकेट प्रति लगाव और मेहनत आज उसे यहां लाई है । बता दे इस मौके पर शुभमन ने बच्चों और गांव के लोगों के साथ क्रिकेट भी खेला । जिसपर उन्होंने अपने बल्ले से खेल अपनी कला दिखाई ।


