बस की टक्कर से एक की मौत, मां-बेटी घायल:पाली-बर हाईवे पर दो बाइकों को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार

पाली-बर पुराने हाईवे-14 पर शनिवार को एक तेज रफ्तार निजी बस ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, पाली से बर की ओर आ रही निजी बस (RJ 03 PA 6663) के ड्राइवर ने बस को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए सड़क पर जा रही दो बाइकों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार शेख नसीरुद्दीन मंडल पुत्र शेख रिजाक, निवासी हुगली (पश्चिम बंगाल) हाल निवासी रायपुर, बस की टक्कर से उछलकर नीचे गिरे और बस के टायर के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, दूसरी बाइक पर सवार शारदा पत्नी बादर राम और उनकी पुत्री वर्षा गुर्जर, निवासी बोगासनी खुर्द, भी बस की चपेट में आकर सड़क पर गिर गईं। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और राहगीरों ने घायलों को संभाला तथा पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बर थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को बर अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
प्राथमिक इलाज के बाद घायल मां-बेटी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ब्यावर रेफर किया गया। इस संबंध में रायपुर निवासी अब्दुल जब्बार कुरैशी ने बर थाने में निजी बस चालक के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बस ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *