प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कायड़ विश्रामस्थली पर 9 से 14 साल तक की लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। इस दौरान दौलत पुरा अजमेर निवासी मनीषा रावत, गगवाना अजमेर निवासी भूमिका, हरिभाऊ उपाध्याय नगर अजमेर निवासी पूर्वी अग्रवाल, वैशाली नगर निवासी चंचल, कदमपुरा तिलाना निवासी चिड़िया मेघवंशी के वैक्सीनेशन की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी बच्चियों से बात की और पूछा कि वैक्सीनेशन की जरूरत क्यों है? इस पर बालिकाओं ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए रोग प्रतिरेाधक क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्राओं से एग्जाम व खेलकूद के बारे में बात की। पूर्वी अग्रवाल और चंचल ने बताया- उन्हें प्रधानमंत्री से बात करके बहुत अच्छा लगा। उनके आज सबसे पहले वैक्सीनेशन हुआ, इसे लेकर भी खुशी है। वैसीनेशन के दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हैल्थ मिनिस्टर गजेन्द्रसिंह भी मौजूद रहे। पीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खुश हुए अजमेर के रूपनगढ़ बुहारू के रहने वाले मुकेश का चयन नगर पालिका नसीराबाद में जूनियर इंजीनियर के पोस्ट पर हुआ है। प्रधानमंत्री ने नाम पूछा और रैंक पूछी। इस पर बताया कि राजस्थान में 27वीं रैंक मिली। खेलकूद में रूचि रखने की बात बताई। बात कर अच्छा लगा और ये खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिला। अजमेर के केकड़ी की रहने वाली अंकिता का चयन सीएचसी ऑफिसर के लिए हुआ है। उनको भी पीएम ने नियुक्त पत्र दिया। ………. पढें ये खबर भी… पीएम बोले- कांग्रेस के कुकर्मों को देश माफ नहीं करेगा:ये अब INC नहीं, MMC है यानि मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। जनसभा में मोदी ने कहा- कांग्रेस को कुकर्मों के लिए देश कभी माफ नहीं करेगा। (पढें पूरी खबर)


