प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कथित एप्स्टीन फाइल में नाम सामने आने पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की और उनका पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। न्यायिक जांच कराने की मांग नेहा शर्मा ने कहा- यह मामला देश की प्रतिष्ठा और महिलाओं की गरिमा से जुड़ा है। उन्होंने इसकी स्वतंत्र न्यायिक जांच कराने की मांग की। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है, और यदि किसी जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगते हैं, तो उसे नैतिक आधार पर पद छोड़ देना चाहिए। जांज पूरी तक मंत्री दें इस्तीफा नेहा शर्मा ने मांग की कि जांच पूरी होने तक मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव लता शर्मा सहित जिला और ब्लॉक स्तर की कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहीं। सभी ने एकजुट होकर कहा कि महिलाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। बड़े आंदोलन की दी चेतावनी प्रदर्शन के अंत में ‘नारी शक्ति जिंदाबाद’ और ‘महिला कांग्रेस जिंदाबाद’ के नारों के साथ पुतला दहन किया गया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


