गोरक्षा दल के सदस्यों ने एक ट्रक को पकड़कर बड़ा खुलासा किया, जिसमें करीब 30 भैंसें और पाड़े क्रूरता से ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। जानवरों का दम घुट रहा था और कई घायल भी थे। दल ने ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोरक्षा दल के गोविंद सौदे ने बताया कि ब्यावर की ओर से आ रहे इस ट्रक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन ड्राइवर ने तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की। दल के सदस्यों ने पीछा किया और नसीराबाद शहर के लाल डिग्गी चौराहे के पास ट्रक को रोक लिया। जांच में पता चला कि ट्रक में भैंसों और पाड़ों को ठूंस ठूंस कर भरा हुआ था कि इससे जानवरों का का दम घुट रहा था और कुछ घायल भी हो रखे थे गोरक्षा दल के सदस्यों ने तुरंत ट्रक को नसीराबाद सिटी थाने पहुंचाया और ड्राइवर व खलासी को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में ड्राइवर ने स्वीकार किया कि ट्रक सोजत से लोड किया गया था। ग्राम चाट निवासी उम्मेद नाथ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर सिटी थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। इनपुट-सुधीर मित्तल, रियाज अहमद


