होशियारपुर जिले के टांडा उड़मुड़ के संत पुर मोहल्ला स्थित चंडीगढ़ कॉलोनी में आज दोपहर एक घर में चोरी की वारदात हुई। जहां चोरों ने घर से नकदी, सोने की बालियां और अन्य घरेलू सामान चुरा लिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि घर की मालकिन आशा रानी पत्नी रवि ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के घर गई हुई थीं और उनके दोनों बेटे काम पर थे। शाम करीब 4 बजे जब वह घर लौटीं, तो उन्होंने कमरों के ताले टूटे हुए पाए और सारा सामान बिखरा हुआ था।
दीवार फांद कर घर में घुसे चोर आशा रानी ने बताया कि चोर 30 हजार रुपए नकद, सोने की बालियां, घर में लगी टोंटियां और कुछ घरेलू सामान ले गए। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे आशंका है कि चोर दीवार फांदकर घर में घुसे होंगे।इस चोरी की सूचना तुरंत टांडा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही टांडा पुलिस मौके पर पहुंची और मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।


