अजमेर दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे का वर्चुअली लोकार्पण किया। जिससे रोड कनेक्टिविटी को बेहतर हुई है। वहीं दौसा के भांकरी रोड स्थित टाउन हॉल में आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 605 नवचयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम राज्य स्तरीय समारोह से वर्चुअली जुड़ा था। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर देवेंद्र कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नवचयनित कार्मिकों को नियुक्ति किट प्रदान किए। कलेक्टर ने बताया कि कुल 605 चयनित अभ्यर्थियों में से 200 अभ्यर्थियों ने दौसा टाउन हॉल से तथा अन्य ने अजमेर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला परिषद सीईओ बिरदीचंद गंगवाल, एडीएम दौसा अरविन्द शर्मा, एडीएम लालसोट मनमोहन मीणा, नगर परिषद आयुक्त कमलेश मीणा, दौसा एसडीएम संजू मीणा, सैंथल एसडीएम अमृता खंडेलवाल, सीएमएचओ डॉ. सीताराम मीणा, जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर सहित कई विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


