787 युवाओं के चेहरों पर खिली मुस्कान,:जिला प्रशासन ने सौंपे नियुक्ति पत्र, झुंझुनूं में ‘रोजगार उत्सव’ का आयोजन,

जिले के युवाओं के लिए शनिवार का दिन नई उम्मीदों और उपलब्धियों वाला रहा। जिला प्रशासन की ओर से सूचना केंद्र सभागार में जिला स्तरीय ‘रोजगार उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में विभिन्न सरकारी विभागों के लिए चयनित 787 नवनियुक्त कार्मिकों को आधिकारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए। स्वास्थ्य और पशुपालन क्षेत्र में सबसे ज्यादा अवसर मिलें। समारोह के दौरान 13 अलग-अलग विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इन नियुक्तियों के साथ ही राजस्थान सरकार की ओर से सभी नवागत कार्मिकों को एक विशेष वेलकम किट भी भेंट की गई। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं समारोह में जिले के आला अधिकारियों और प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने नवनियुक्त कार्मिकों को बधाई देते हुए उन्हें पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जिले के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, संतोष अहलावत और पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने भी युवाओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, जिला परिषद सीईओ कैलाश चंद्र यादव सहित चिकित्सा और शिक्षा जगत के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन: युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण रहा। उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लाइव देखा। प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी शब्दों ने नवनियुक्त कार्मिकों में देश सेवा और अपने कर्तव्यों के प्रति नया जोश भर दिया।

चिकित्सा क्षेत्र में सबसे अधिक नियुक्तियां

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *