भारतमाला प्रोजेक्ट के कार्यों में हो रही चोरी:प्रोजेक्ट एचआर ने दो युवकों पर दर्ज कराई एफआईआर, उतई में लोहे के जैक पाइप ले गए थे दोनों युवक

उतई क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में निर्माणाधीन भारत माला रोड प्रोजेक्ट से लोहे का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 26 फरवरी की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पुल के नीचे ईंट भट्ठा के पास रखा निर्माण सामग्री चोरी कर ली गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रोजेक्ट के एचआर नागेन्द्र शर्मा (35 वर्ष) ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ उतई थाना में एफआईआर दर्ज करवाया है। उन्होंने थाना उतई में लिखित शिकायत दी कि उमरपोटी रोड पर ईंट भट्ठा के पास पुल के नीचे U-Jack, Jack Pipe और सटरिंग प्लेट खुले स्थान पर रखे थे। 26 फरवरी की रात करीब 9 बजे ये सामान वहां से गायब हो गया। दो युवकों को देखा सामान ले जाते
शिकायत में एचआर नागेन्द्र शर्मा ने बताया कि आसपास के लोगों ने हितेश निवासी रिसाली और सीनू निवासी सेक्टर-5, भिलाई नगर को सामान ले जाते हुए देखा था। लोगों से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी उतई के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ने की बात कही जा रही है। बता दें कि भारत माला प्रोजेक्ट के तहत क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण स्थलों पर अक्सर सामग्री खुले में रखी रहती है, जिससे चोरी की घटनाएं बढ़ने का खतरा बना रहता है। इस घटना के बाद साइट पर सुरक्षा बढ़ाने की भी तैयारी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *