फाजिल्का में जातिसूचक टिप्पणी पर सफाई सेवकों की हड़ताल:पार्षद के पति पर कार्रवाई की मांग, पुलिस पहुंची, अवैध वसूली के आरोप से विवाद

फाजिल्का में नगर कौंसिल में सफाई सेवकों ने कथित जातिसूचक टिप्पणी के विरोध में हंगामा कर हड़ताल शुरू कर दी। सफाई सेवक यूनियन के अध्यक्ष फतेहचंद ने आरोप लगाया कि एक महिला पार्षद के पति सहित कुछ पार्षदों ने कर्मचारियों के खिलाफ अपमानजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पक्षों की सुनवाई के बाद जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नगर कौंसिल में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अवैध वसूली के आरोप के बाद बढ़ा विवाद यूनियन के अनुसार, सदस्य रामचरण को शहर में अवैध सीवरेज कनेक्शनों के संबंध में लोगों को फाइलें जमा करवाने और रसीद कटवाने की सूचना देने की ड्यूटी दी गई थी। आरोप है कि इसी मुद्दे को लेकर उन पर अवैध वसूली के आरोप लगाए गए। इससे विवाद बढ़ा और कथित तौर पर जातिसूचक भाषा का प्रयोग किया गया। कर्मचारियों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। चेतावनी दी है कि सुनवाई न होने पर आंदोलन को पूरे पंजाब में फैलाया जाएगा। पुलिस ने की पूछताछ दूसरी ओर, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपों के संबंध में महिला पार्षद के पति भजन लाल से बात की गई है। उनका कहना है कि नए सीवरेज कनेक्शनों की फाइलों को लेकर पहले से प्रक्रिया चल रही थी और रिकॉर्ड में फाइलें जमा नहीं हुईं। उन्होंने जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप से इनकार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *